त्रिपुरा की नई कैबिनेट में दो नए चेहरे, 9 पुराने मंत्रियों ने ली शपथ, जानें माणिक साहा की टीम में कौन-कौन

by Priya Pandey
0 comment

त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बदलने के एक दिन बाद ही 11 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इनमें से 9 पुराने चेहरे हैं। बता दें कि माणिक  साहा त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बने हैं। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। सोमवार को अगरतला में राजभवन में 11 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली।

गवर्नर सत्यदेव नाराण आर्य ने जिन विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई उनमें जिश्नु देववर्मा, रतन लाल नाथ, प्राणजित सिंह रॉय, मनोज कांति देव, शांतना चाकमा, राम प्रसाद पॉल, भगवान चंद्र दास, सुशांत चौधरी, एनसी देववर्मा शामिल हैं। दो नए मंत्रियों में रामपदा जमातिया और प्रेम कुमार रियांग को शामिल किया गया है।

जमातिया पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की सरकार में फिशरीज मिनिस्टर रह चुके हैं। जमातिया भाजपा के एसटी मोर्चा के दिग्गज नेता हैं। वहीं प्रेम कुमार रियांग आईपीएफटी विधायक हैं। व ह कंचनपुर विधानसभा से चुनकर आए थे। जिश्नु वर्मा उपमुख्यमंत्री के  पद पर बने रहेंगे।

शपथ ग्रहण के बाद रामपदा जमातिया ने रिपोर्ट्स से कहा कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। मैं विधायक के तौर पर काम कर चुका हूं और अब मंत्री के रूप में काम करना है। सब साथ रहेंगे तो निश्चित तौर पर विकास होगा। प्रेम कुमार ने कहा, जो भी काम मुझे दिया जाएगा मैं जिम्मेदारी सेउसका निर्वहन करूंगा। मुझे अपने क्षेत्र में पेय जल और शिक्षा के लिए काम करना है।

2018 में जब बिप्लव देव मुख्यमंत्री बने थे तो 12 में से केवल 9 सीटें ही भरी थीं। इसके एक साल बाद ही स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय वर्मन ने इस्तीफा दे दिया। बताया जाता है कि पूर्व मुख्यमंत्री से मतभेद के चलते उन्हें कैबिनेट से हटा दिया गया था। पिछले साल देव ने तीन नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए थे। इसमें राम प्रसाद पॉल, सुशांत चौधरी और भगवान दास शामिल थे।

About Post Author