रूस और यूक्रेन के बीच 34वें दिन भी जंग जारी, यूक्रेन को सीजफायर की उम्मीद

by Priya Pandey
0 comment

रूस और यूक्रेन के बीच 34वें दिन भी जंग जारी है। रूसी सेना लगातार यूक्रेनी शहरों में मिसाइलें दाग रही है। यूक्रेन के दक्षिण पूर्व शहर मारियुपोल के स्थानीय अधिकारियों के अनुसार रूस की ओर से किए जा रहे हवाई हमलों व बमबारी में 210 बच्चों समेत करीब 5,000 लोग मारे जा चुके हैं।

यूक्रेन की स्थानीय मीडिया कीव इंडिपेंडेंट ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी, ‘मारियूपोल के स्थानीय अधिकरणों से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक रूसी बमबारी व हवाई हमलों में करीब 5000 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें 210 बच्चे भी हैं। इस शहर में 1 मार्च से ही गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं।

अब तक यूक्रेन को 564.9 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है। जिसमें 7,886 किलोमीटर से ज्यादा की सड़कें तबाह हो चुकी हैं। यूक्रेन की मंत्री यूलिया सिव्रीडेंको ने फेसबुक पोस्ट से इस बारे में जानकारी दी। इस युद्ध की वजह से मारियुपोल शहर में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। ये शहर 90% खंडहर में तब्दील हो गया है। रूसी सेना ने शहर से बाहर निकलने के सभी रास्तों पर कब्जा कर लिया है।

टर्की में यूक्रेन व रूस के वार्ताकारों की आमने सामने मुलाकात भी होनी है। इस दौरान कीव की ओर से सीजफायर की पेशकश की जाएगी लेकिन अपने देश व यहां की सौहाद्रता को सुरक्षित रखते हुए।

About Post Author