रूसी हमले के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा। जानिए क्या कुछ कहा

by MotherlandPost Desk
0 comment

यूक्रेन पर रूस के लगातार हमले के बीच यूक्रेन सैनिक ने बड़ा दावा किया। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के साथ संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस ने अपनी स्थापना के बाद से अपनी किसी भी जंग में इतने सैनिकों को नहीं खोया है। हालांकि यूक्रेन के दावे पर रूस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

 

वहीं यूक्रेन की सेना ने कहा कि यूक्रेन के सैनिकों ने राजधानी कीव पर कब्‍जे के लिए हुए एक रूसी हमले को नाकाम कर दिया है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने चेतावनी दी थी कि मास्को सुबह होने से पहले कीव पर कब्‍जे का प्रयास करेगा। उधर, सिर्फ 48 घंटों में ही 50,000 से अधिक लोग यूक्रेन से भागने के लिए मजबूर हुए हैं। हालांकि यूक्रेन के दावे पर रूस की तरफ से कोई बायान नहीं आया है।

यूक्रेन हमले पर दुनियाभर में रूस पर लग रहा प्रतिबंध 

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद दुनियाभर के कई देश मास्को पर लगातार कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन के साथ इस कड़ी में यूरोपीय यूनियन, जापान, आस्ट्रेलिया और ताइवान जैसे देश भी शामिल हो गए हैं।इसके जरिए दुनिया भर के नेता क्रेमलिन पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

About Post Author