संयुक्त राष्ट्र की माइग्रेशन एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के अंदर लगभग 65 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। यह वे लोग हैं जो पहले से 32 लाख लोगों के देश छोड़कर भागने से इतर हैं।
माइग्रेशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन के अनुमान से पता चलता है कि यूक्रेन सीरिया के विनाशकारी युद्ध के बाद से बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के स्तर पर केवल तीन हफ़्ते में ही तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बता दें कि सीरिया के युद्ध के बाद देश और विदेश दोनों में अपने घरों से लगभग एक करोड़ 30 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।