उत्तर प्रदेश में बुधवार को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान खत्म हो गया। चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुआ। 59 विधानसभा सीटों पर कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वोटिंग के दौरान प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर रखी थी। अर्धसैनिक बलों की 860 कंपनियां सुरक्षा के लिए तैनात की गई थीं। वहीं, पोलिंग के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की 59 सीटों पर मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक शाम पांच बजे तक 57.45 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक औसत मतदान लखीमपुर खीरी में देखने को मिला जो 62.42 फीसदी रहा। इसके बाद पीलभीत में 61.33 फीसदी, सीतापुर में 58.39 फीसदी, हरदोई में 55.29 फीसदी, उन्नाव में 54.05 फीसदी, लखनऊ में 55.08 फीसदी, रायबरेली में 58.40 फीसदी, बांदा में 57.54 फीसदी और फतेहपुर में 57.02 फीसदी मतदान हुआ। वहीं उन्नाव जिले में सबसे कम मतदान देखा गया।
यूपी में अब तक के तीन चरणों में वोटिंग पर्सेंटेज
पहला चरणः 61.63%
दूसरा चरण: 64.42%
तीसरा चरणः 61%

