कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हो चुके हैं। ऐसे में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री एवं नेता उर्मिला मातोंडकर भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान उर्मिला क्रीम कलर के ट्रेडिशनल कश्मीर फेरन और बीनी टोपी पहने नजर आई। यात्रा में जुड़ने से पहले सुबह जम्मू से उर्मिला मातोंडकर ने एक वीडियो शेयर किया। भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह जम्मू के नगरोटा शहर से फिर से शुरू हुई।वहीं यात्रा में जुड़ने से पहले उर्मिला ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि कंपकंपाती ठंड में आपसे बात कर रही हूं और कुछ देर में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए ये यात्रा राजनीति से ज्यादा समाजिक महत्व रखती है। सामाजिक मूल्यों पर चलने वाले इस कारवां में वे भी शामिल हो रही हैं। इस यात्रा के जज्बे में ढेर सारा प्यार, स्नेह, विश्वास और भारतीयता है और ये भारतीयता हम सबको जोड़ कर रखे हुए है। कहीं ना कहीं मुझे लगता है दुनिया प्रेम और सद्भावना पर चलती है। भारतीयता का ये दीया हम सबके दिल में जलता है वो अमर रहे और जलता रहे। जय भारत जय हिंद।
Jammu ❤️
“Bharat Jodo Yatra”#love #Peace #Equality #BharatJodoYatraInJK #BharatJodoYatra #JaiHind ??❤️ pic.twitter.com/awzc67uL9O— Urmila Matondkar (@UrmilaMatondkar) January 24, 2023
आपको बता दें कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ चुके हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की इस पैदल यात्रा में पूजा भट्ट, अमोल पालेकर, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर सहित रश्मि देसाई और अकांक्षा पुरी व काम्या पंजाबी शामिल हो चुके हैं और अब उर्मिला का भी इस सूची में नाम जूड़ गयाा।
जब साथ आ जाते हैं सितारे
कुछ और दमक उठती है यात्रा!मशहूर अभिनेत्री @UrmilaMatondkar ने यात्रा में शामिल हो कर दीं अपनी शुभकामनाएं।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/ztswuawVNX
— Bharat Jodo (@bharatjodo) January 24, 2023