अमेरिकी सांसद ने पुतिन को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- रूस में राष्ट्रपति पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए

by Priya Pandey
0 comment

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार 9 दिनों से युद्ध जारी है। हमलों के बाद हालात दिन पर दिन बदत्तर होते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन की हत्या कर दी जाए, तो जंग रुक सकती है।

अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि किसी को रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। उनके मुताबिक इसके बाद ही ये जंग थम सकता है। उन्होंने ये बातें एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कही। दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ने ये भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतिन को जीनियस कहना एक बड़ी गलती थी। लिंडसे ग्राहम ने कहा, ‘रूस में किसी के लिए इस आदमी को बाहर निकालने का एकमात्र तरीका है इसकी हत्या करना। अगर ऐसा किया तो फिर ये देश और दुनिया के लिए एक महान सेवा होगी। केवल रूस के लोग ही ये काम कर सकते हैं। कहना आसान है करना मुश्किल।’

आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले नौ दिनों से युद्ध जारी है। दरअसल, यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन दुनिया की नजरों में खलनायक बन गए हैं। पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

About Post Author