यूक्रेन में रूस ने गिराया 500 किलो का बम, विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

by Priya Pandey
0 comment

रूस और यूक्रेन की जंग का मंगलवार को 13वां दिन है। युद्ध रोकने को लेकर दोनों देशों के बीच बेलारूस में हुई तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है। जंग से यूक्रेन के अलग अलग हिस्सों में हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसी बीच रूस का यूक्रेन पर 500 किलो का बम गिराने की खबर सामने आई है।

दरसल, रूस ने यूक्रेन पर 500 किलो का बम गिराया है। ये बम पूर्वी यूक्रेन के शहर चेर्निहीव में एक रिहायशी इमारत पर गिराया गया। लेकिन गनीमत रही कि बम फटा नहीं। ये जानकारी यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने ट्वीट करते हुए दी है।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘यह भीषण 500 किलोग्राम का रूसी बम चेर्निहीव में एक आवासीय इमारत पर गिराया गया और वो नहीं फटा। कई और बम भी गिरे, जिनमें निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है। हमारे लोगों को रूस के बर्बर लोगों से बचाने में हमारी मदद करें! आसमान को बंद करने में हमारी मदद करें। हमें लड़ाकू विमान उपलब्ध कराएं। कुछ करें!’ उन्होंने अपने ट्वीट के साथ ही इस बम की तस्वीर भी शेयर की है।

About Post Author