तीन डिप्टी सीएम और कई नए चेहरों के साथ होगा उत्तर प्रदेश सरकार का नया आगाज, जानिए पूरी जानकारी

by Sachin Singh Rathore
0 comment

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है और बहुत जल्द योगी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में डिप्टी सीएम और मंत्रिमंडल को लेकर के भी खूब चर्चाएं उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीतिक गलियारों तक चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने आए हैं। इस बार यूपी में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। करीब 4 दर्जन मंत्रियों (कैबिनेट, स्वतंत्र दर्जा प्राप्त और राज्यमंत्री) को शपथ दिलाई जा सकती है। इतना ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा।

जैसा की जानकारी है कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने जा रहा है। ऐसे में मंत्रिमंडल का गठन 2024 को ध्यान में रखकर किया जाएगा। मंत्रिमंडल में सभी जातियों और महिलाओं को साधने की कोशिश भी की जाएगी। महिला, दलित और ओबीसी चेहरों पर जोर होगा। इसके अलावा साफ सुथरी छवि को भी ध्यान में रखा जाएगा। संभावित नामों की लिस्ट में केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। हालांकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यूपी चुनाव 2022 में सिराथू सीट से हार गए हैं, बावजूद इसके उनको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। क्योंकि देखा जाए तो चुनाव में उन्होंने अपनी भूमिका खूब जिम्मेदारी से निभाई है।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में फिर से कब शपथ लेंगे इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि होली के बाद बड़े स्तर पर शपथग्रहण समारोह का आयोजन हो सकता है।

कैसा रहा उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, क्या रहे परिणाम?

उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी से जोरदार टक्कर के बाद भी यूपी चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने 273 सीटें हासिल कीं। वहीं समाजवादी पार्टी जो लगातार 304 और छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन के बावजूद 125 सीटों पर ही सिमटती हुई नजर आई। मायावती की बहुजन समाज पार्टी सिर्फ एक सीट हासिल कर सकी। इसके अलावा कांग्रेस चुनाव में बुरी तरह पीटते हुई नजर आई जिस तरह से उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूँ” का नारा लेकर महिलाओं को साधने की कोशिश की थी और असफल होती हुई नजर आई तथा कांग्रेस को 2 सीट मिली हैं। दो ही सीटें अन्य के खाते में आई हैं। बता दें कि यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।10 मार्च को चुनाव के नतीजे आए थे।

About Post Author