उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रचार के लिए खटीमा पहुंचे। आखिरी दौर में उन्होंने बड़ा दांव खेला है। उन्होंने राज्य में चुनाव के दो दिन पहले जनता से बड़ा वादा किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद वह तुरंत यूनिफार्म सिविल कोड लाएंगे। इसके लिए विशेष कमेटी गठित की जाएगी। न्यायविदों, सेवानिवृत जन और प्रबुद्धजनों के साथ अन्य स्टेकहोल्डरों की एक कमेटी बनाएंगे।
सीएम ने कहा कि सरकार के सत्ता में आने पर शपथ ग्रहण के तुरंत बाद न्यायविदों, सेवानिवृत जनों, समाज के प्रबुद्ध जनों व अन्य स्टेकहोल्डरों की एक कमेटी गठित करेगी। यह कमेटी उत्तराखंड राज्य के लोगों के लिए यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस यूनिफार्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, जमीन-जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर लागू होगा।
यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) की तरफ कदम बढ़ाया जाए।
जय देवभूमि – जय उत्तराखण्ड#UttarakhandWithBJP— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 12, 2022
उन्होंने कहा कि, “शपथ ग्रहण के तुरंत बाद, नई भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनाएगी। यह UCC सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगी, चाहे उनकी आस्था कुछ भी हो।