उत्तराखंड जन विकास समिति के लिए चुने गए पदाधिकारी

by Priya Pandey
0 comment

वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए उत्तराखंड जन विकास समिति (दिल्ली एनसीआर में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों का एक सामाजिक संगठन) के लिए 5 पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

इनमेंं अध्यक्ष के रूप में श्री देवेंद्र सिंह रावत निवासी चेरी काउंटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में श्री दीपक भट्ट निवासी सिंधुजा ग्रीन्स, उपाध्यक्ष के  रूप में श्री अभिनव सिंह भंडारी निवासी ईको विलेज-1, महासचिव के रूप में श्री मनोज कुकरेती निवासी ईको विलेज-2, कोषाध्यक्ष के रूप में श्री विजय कुमार भट्ट निवासी ईको विलेज-1 में शामिल है। नई टीम क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप देगी।

इस मौके पर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह भंडारी ने कहा उत्तराखंड जन विकास समिति में उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर समिति का हार्दिक आभार। समिति के किए गए कार्यों से बेहद प्रभावित होकर मैंने वर्ष 2019 में इससे जुड़ा। नई जिम्मेदारी मिलने पर मेरी प्राथमिकता रहेगी कि समिति को अपनी सेवाएं देकर इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकूँ। मैं समस्त चयनित पदाधिकारियों से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपेक्षा रखता हूं ताकि समिति का चहुमुखी प्रचार प्रसार करने में हम सभी को सफलता प्राप्त हो।

About Post Author