चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दिल्ली से कसोल जा रही वोल्वो बस पलटी, 30 यात्री घायल

by Priya Pandey
0 comment

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर रविवार तड़के करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गई। दरसल,  मंडी से पंडोह के बीच चार मिल के पास दिल्ली से कसोल जा रही एक वोल्वो बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलैंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बस में लगभग 38 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से छह को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडी अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि तेज गति के कारण ड्राइवर बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस पहाड़ी से टकराकर पलट गई।

About Post Author