एक कोरोना संक्रमित महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके बेटे की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर का है। एक महिला में कुछ दिनों पहले कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद महिला के बेटे ने अपनी मां को इलाके के लिए एक कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला ने पुलिस को बताया कि, देर रात के समय वार्ड बाॅय उनके रूम में आया और दरवाजा लाॅक कर दिया।
महिला का आरोप है कि, वार्ड बाॅय उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। उसके साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन इतने में महिला चिल्लाने लगी। महिला के चिल्लाने के बाद आरोपी वार्ड बाॅय वहां से फरार हो गया। वार्ड बाॅय के फरार होने के बाद महिला ने इस घटना की जानकारी अपने बेटे को दी।
बेटे ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और महिला का बेटे तुरंत कोविड अस्पताल में पहुंच गए। महिला और उसके बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी वार्ड बाॅय को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस आरोपी वार्ड बाॅय से पूछताछ कर रही है।