ग्रेनो वेस्ट:जलाधिकार फाउंडेशन और चेरी काउंटी के निवासियों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प, किया पूजन और वंदन

by admin
0 comment

आज दिनाँक 10 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे जलाधिकार फाउंडेशन एवम चेरी काउंटी के निवासियों ने चेरी काउंटी के निकट स्थित तालाब में जल संरक्षण के उपरांत एक जल वन्दन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अनेक सोइटियों से अनेक नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सचिव कैलाश बोदुका ने जलाधिकार फाउंडेशन के क्रिया कलापों एवम लक्ष्यों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि  गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि जल एक प्राकृतिक साधन है और उसका व्यापार कभी भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से संकल्प भी दिलवाया कि हम कभी भी जल का दुरुपयोग नहीँ करेंगे एवम जल को सदैव ही संरक्षित करेंगे।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. कैलाश नागर ने किया। कार्यक्रम में आये हुए लोगों में से अरविंद कुमार, प्रदीप बेदी,अभिषेक एवम अन्य ने भी अपने सुझाव रखे। वी डी शर्मा  ने जल संरक्षण पर कविता भी पड़ी। अंत मे पंडित द्वारा विधिवत जल का वन्दन एवम पूजन कार्यक्रम हुआ और उपस्थित मेहमानों को फल का प्रसाद भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में राज कुमार , नितिन शर्मा, नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, भारतीय युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमित बसोया ,हिमांशु खन्ना, सुनील सचदेव, ज्ञान सिंह, सजल गुप्ता, मनीष त्रिपाठी, नवल किशोर, हिमांशु सुखवाल, हरेंद्र सिंह राहुल गर्ग एवम चेरी के अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

About Post Author