व्हाट्सएप एक बार फिर अपनी नई पॉलिसी लेकर आ रहा है। पिछली बार पॉलिसी के दौरान व्हाट्सएप को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार भी व्हाट्सएप नई पॉलिसी के दौरान विवादों में घिर सकता है। इसलिए व्हाट्सएप इस बार भी पॉलिसी लागू करने के दौरान आपके मोबाइल पर स्टेटस लगाकर प्राइवेसी के बारे में बताएगा। यह बहुत ही जल्द लागू होने वाली है।
पिछली बार जब व्हाट्सएप नई पॉलिसी लेकर आया था तो, लोगों ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद व्हाट्सएप ने खुद अपने यूजर के मोबाइल पर स्टेटस लगा कर बताया था कि इस पॉलिसी के क्या फायदे हैं। लेकिन लोगों ने इसका मीम चला दिया था कि, व्हाट्सएप बता रहा है कि मैं बेवफा नहीं हूं। यह मीम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
Nothing comes between you and your privacy. Messaging with a business is optional, and their chats are clearly labeled on the app. You are in control.
For more information, please read: https://t.co/55r1Qxv2Wi pic.twitter.com/HswXxRylHo
— WhatsApp (@WhatsApp) February 18, 2021
आपको बता दें कि पिछली बार जनवरी 2021 में व्हाट्सएप अपनी नई पॉलिसी लेकर आया था। उस समय सोशल मीडिया पर लगातार कहा जा रहा था कि, नई पॉलिसी के बाद व्हाट्सएप पर शेयर करा हुआ डाटा लीक हो जाएगा। जिसके बाद लोग व्हाट्सएप छोड़कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाने लगे थे। जिसकी वजह से व्हाट्सएप को खतरा लगने लगा था। उस समय व्हाट्सएप ने अपनी पॉलिसी वापस ले ली थी। लेकिन बाद में वह पॉलिसी अब लागू करने जा रहा है।
व्हाट्सएप के एक अधिकारी ने बताया कि, यह नई पॉलिसी आपके व्हाट्सएप को सुरक्षित रखने के लिए लगाई गई है। ना कि आप के डाटा को असुरक्षित करने के लिए, इसलिए बेकार की अफवाह में ना आए। व्हाट्सएप आपके डाटा को लीक नहीं करता है। नई व्हाट्सएप पॉलिसी में काफी बेहतरीन फीचर भी शामिल होंगे।
More Stories
दुनिया के सबसे बड़े खेल के मैदान “नरेंद्र मोदी स्टेडियम” पर छिड़ा विवाद, भाजपा दे रही है सफाई, अमित शाह ने बताई स्टेडियम की खासियत
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता नरेंद्र भाटी के भाई बिजेंद्र भाटी ने की बसपा ज्वाइन, पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डीजल टैंकर ने इनोवा गाड़ी में मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत