Noida Breaking: कर्जा नहीं चुका पाई तो पहले देवर पर लगाए गंभीर आरोप और फिर नोएडा पुलिस चौकी के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

by Priya Pandey
0 comment

मंगलवार को नोएडा में एक महिला ने पुलिस चौकी के सामने खुद के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव के दो युवक उसको परेशान कर रहे हैं। गांव के दो युवकों ने उसको बदनाम किया है। उसके बारे में गांव के अन्य लोगों से बुरी बात कहकर बदनाम किया जा रहा है। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में अब कई कई अहम राज निकलकर सामने आए है।

31 साल की संगीता ने एक प्रार्थना पत्र फेस-2 थाना क्षेत्र में स्थित एनएसईजेड चौकी प्रभारी को दिया था। संगीता का आरोप है कि उसका देवर सुमित और नीरज उसको गांव में बदनाम कर रहे है और उसके साथ गाली गलौच भी करते है। इस मामले में चौकी प्रभारी ने जांच शुरू की और पीड़िता महिला के गांव पहुंचे। लेकिन वहां पर पुलिस को सुमित और नीरज नहीं मिले थे।

जांच में यह सामने आया कि संगीता पत्नि सोनू निवासी ग्राम इलाहाबास थाना फेस-2 के ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के मध्य आपसी विवाद चल रहे है। संगीता के पास ग्राम इलाहाबास में एक प्लाट है, जो इनकी सास के नाम पर है, जिसको माध्यम बनाकर महिला द्वारा ग्राम इलाहाबास के काफी व्यक्तियों से लाखों रूपये का कर्जा ले रखा है। प्लाट सास के नाम पर होने कारण प्लाट की बिक्री नहीं हो पा रही थी, जिस कारण महिला लोगों से उधार लिया हुआ रूपया चुका नहीं पा रही थी।

जांच में पता चला है कि, कर्ज देने वाले व्यक्ति जब तकादा करते तो महिला उपरोक्त मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी। इसके बाद दिनांक 20 फरवरी 2022 को ही अमित कुमार समेत 7 व्यक्तियों द्वारा महिला के खिलाफ पुलिस को शिकायत देते हुए बताया गया कि, संगीता रूपया न लौटाने औरथ मांगने पर मुकदमें में फंसाने सम्बन्धी थाना आकर प्रस्तुत किया था। इस मामले में आरोपी व्यक्ति नीरज की पत्नी ज्योति ने भी संगीता के ऊपर उसके पति को झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। चूंकि दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप लग रहे थे।

इस मामले में निष्पक्ष जांच हेतु थाना प्रभारी द्वारा जांच महिला उप-निरीक्षक शिवानी बालियान को दी गई थी। जिनके साथ उप-निरीक्षक किशोरी लाल को लगाया गया था। जांच के दौरान दोनों पक्ष थाने पर आए थे और आपसी तौर पर लेन-देन के मामले को निपटाने की बात कहकर चले गये थे। जांच प्रचलित थी।

इसी दौरान आज 22 फरवरी 2022 को संगीता द्वारा पुलिस चौकी एनएसईजेड के पास आकर अपने कपड़ों में आग लगाने का प्रयास किया। इस पर चौकी एनएसईजेड पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा तत्कालिक रूप में आग बुझाकर महिला को यथार्थ हास्पिटल सेक्टर-110 नोएडा में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों द्वारा उक्त महिला की ऊपरी स्किन जली होना एवं सामान्य क्रम में होने की बात कहते हुए सफदरगंज दिल्ली भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अब इस मामले में जांच सहायक पुलिस आयुक्त -1 सेंट्रल नोएडा को दी गई है।

About Post Author