पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी जहीर खान के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। उनकी पत्नी सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है। जहीर की पत्नी ने सोशल मीडिया के जरिए ये खुशखबरी दी है और साथ ही बेटे की झलक भी दिखाई है। सागरिका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें देख सकते हैं कि जहीर खान अपने गोद में बेटे को रखे हुए हैं और उसे प्यार से निहार रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने न्यू बॉर्न बेबी का नाम भी रिवील किया हैं। इस कपल की तस्वीरें देख फैंस काफी खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। सागरिका घाटगे ने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर करते हुए लिखा, ”प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।” जहीर खान और सागरिका ने अपने बेटे का बिल्कुल यूनिक नाम रखा है, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। साथ ही फैंस इस नाम का मतलब ढूंढने में जुट गए हैं। बता दें की पूर्व स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे साल 2017 में विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के 8 साल बाद दोनों की जिंदगी में खुशियों की बहार आई है। इस बीच सागरिका घाटगे ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है।