रविवार सुबह से ही गांधीनगर में भाजपा विधायक दल की बैठक चल रही थी, जिसमें फैसला किया गया कि, भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को गुजरात का नया सीएम बनाया गया। इसकी जानकारी केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने दी है। भूपेंद्र रजनीकांत पटेल जल्द ही नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण का दिन नहीं बताया है।
आपको बता दें कि भूपेंद्र पटेल इस वक्त गुजरात की घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। वे 2017 में पहली बार विधायक बने थे। उनसे पहले इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी चुनाव जीता था। भाजपा ने पिछले 3 महीने में अपने 4 मुख्यमंत्रियों को बदला है। जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उत्तराखंड में दो बार मुख्यमंत्री बदले गए। पहले त्रिवेंद्र रावत और फिर तीरथ सिंह की जगह पुष्कर धामी को सीएम बनाया गया।
जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग- राजौरी लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीख में बदलाव…
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने चार उम्मीदवारों की एक नई लिस्ट मंगलवार…
आप नेता मनीष सिसोदिया को दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से नई आबकारी नीति घोटाला मामले…
आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। मंगलवार…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फेक वीडियो केस में मंगलवार को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने…