यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर, आंखों और टायर की जांच के बाद ही कर सकेंगे सफर

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अब जो भी व्यक्ति यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करेगा। उसकी आंखों की जांच की जाएगी। इसके अलावा वाहन के टायर की भी जांच की जाएगी। यह जानकारी यमुना ऑथोरिटी के माध्यम से मिली है।
यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह ने बताया कि, कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री से यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों को लेकर भी वार्ता की गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अब जो भी व्यक्ति यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करेगा। उस वाहन चालक की आंखों की जांच होगी।
अगर वाहन चालक की आईसाइट ठीक हुई तो ही उसे एक्सप्रेसवे पर सफर करने की इजाजत मिलेगी। लेकिन अगर चालक की आईसाइट वीक हुई तो उसे यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर नही करने दिया जाएगा।
इसी तरह वाहन के टायर की भी जांच होगी। अगर वाहनों के टायर में हवा कम या ज्यादा पाई गई तो तब भी वाहन को एक्सप्रेसवे पर सफर नहीं करने दिया जाएगा। यह जिम्मा यमुना एक्सप्रेसवे चलाने वाली कंपनी को दिया गया है। यमुना अथॉरिटी के सीईओ ने बताया कि हादसों पर नियंत्रण पाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह से यह अभियान शुरू हो चुका है। जो 21 जनवरी से लेकर 21 फरवरी तक चलेगा।
admin

Recent Posts

JMM ने जारी किया स्टार प्रचारकों की लिस्ट, Hemant Soren समेत 40 नेता शामिल

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी किया है। स्टार…

6 hours ago

‘कल्कि 2898 एडी’ की सामने आई नई रिलीज डेट, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

प्रभास अभिनीत साई-फाई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है।…

8 hours ago

DC vs MI: होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस, रसिख-मुकेश ने लिए 3-3 विकेट

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से…

9 hours ago

सुनीता केजरीवाल ने किया रोड शो, पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार कुलदीप कुमार के लिए मांगी वोट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रोड शो के लिए कल्याणपुरी पहुंचीं हैं। वह…

10 hours ago

उज्जवल को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी, आतंकी कसाब को दिलाई थी फांसी, इस सीट से दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जार कर दी है। इसमें 26/11 मुंबई…

11 hours ago

हेमंत सोरेन को फिर लगा झटका, ED कोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर झटका लगा है। रांची की विशेष…

12 hours ago