कंगना रनौत ने शेयर किया हेमा मालिनी का पुराना वीडियो, ड्रीम गर्ल की तारीफ की

by Priya Pandey
0 comment

कंगना रनौत इन दिनों 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। इस बार कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कंगना ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है और उनकी तारीफ की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी अपनी 20 साल की उम्र में मंच पर प्रस्तुति देते हुए दिखाई दे रही हैं।कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 20 साल की हेमा जी। स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। हेमा जी अब भी स्टेज पर 3-4 घंटे लंबी परफॉर्मेंस दे सकती हैं। जो लोग नृत्य, संगीत और कला का मजाक बनाते हैं, वो नीच और छोटी सोच रखते हैं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि देवलोक में अर्जुन ने भी नृत्य, संगीत और कला की शिक्षा ली थी। भगवान शिव ने योग के साथ ये कलाएं मनुष्य को दी हैं। तभी तो वो नटराज कहलाते हैं। बता दें की जल्द ही उनकी फिल्म इमरजेंसी भी रिलीज होने वाली है, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं।

About Post Author