लखनऊ

लखनऊ में बीजेपी ऑफिस के बाहर महिला ने की आत्मदाह की कोशिश, जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय के के गेट नंबर-1 के सामने एक महिला ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाजपा कार्यालय पहुंचने के बाद महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोका। महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।

महिला का नाम राम प्यारी बताया जा रहा है, वह लखनऊ के रानीखेड़ा की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि उसके लड़के को पुलिस परेशान कर रही है। महिला ने कहा कि मेरा लड़का निर्दोष है, लेकिन गोसाईगंज पुलिस जबरन उसे जेल भेज रही है। फिलहाल महिला को अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

बीजेपी दफ्तर के अंदर CM योगी, बाहर आत्मदाह की कोशिश!

महिला ने बीजेपी दफ्तर के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश उस वक्त की, जब अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में बीजेपी दफ्तर से ही वर्चुअली जुड़े हुए हैं। यहीं से वह विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रधानों से वर्चुअली जुड़ेंगे।

Priya Pandey

Recent Posts

फिल्म ‘कुबेर’ से नागार्जुन का फर्स्ट लुक आउट, 24 घंटे में मिले 20 लाख से ज्यादा व्यूज

फिल्म ‘कुबेर’ के मेकर्स ने अक्किनेनी नागार्जुन का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस…

1 hour ago

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस…

2 hours ago

कांग्रेस को अब पुरी में झटका, कांग्रेस उम्‍मीदवार सुचारिता मोहंती का चुनाव लड़ने से इनकार

सूरत और इंदौर के बाद ओडिशा की हॉट सीट पुरी में भी कांग्रेस को बड़ा…

6 hours ago

यूट्यूबर एल्विश यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सांपों के जहर की सप्लाई मामले में ईडी का शिकंजा

यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरसल, रेव पार्टी में सांपों…

8 hours ago

उत्तराखंड में सड़क हादसा: मसूरी-देहरादून रोड पर वाहन गहरी खाई में गिरा, 5 लोगों की मौत

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर…

10 hours ago

MI vs KKR: कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से हराया, मुंबई IPL प्लेऑफ रेस से बाहर

आईपीएल 2024 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। कोलकाता…

20 hours ago