Sports

ऋषभ पंत चोट की वजह से इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से हुए बाहर, चौथे टेस्ट के पहले दिन हुए इंजर्ड

ऋषभ पंत चोट की वजह से 6 सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन पंत को बैटिंग के दौरान चोट लगी थी। अब वह इस सीरीज में आगे नहीं खेल पाएंगे। बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत के दाएं पैर की अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। पंत को डॉक्टर ने लगभग डेढ़ महीने आराम करने की सलाह दी है। भारत को पंत चोटिल होने से बहुत बड़ा झटका लगा है। पंंत इस सीरीज में शानदार बैटिंग कर रहे थे।चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके दाहिने पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हुआ है। स्कैन रिपोर्ट में फ्रैक्चर दिखा है और डॉक्टर्स के अनुसार पंत को कम से कम छह हफ्ते आराम करना होगा। जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।  68वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत चोटिल हुए। क्रिस वोक्स की के इस ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे। लेकिन वह गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद बल्ले से मिस होकर सीधे उनके पैर पर जाकर लगी। पंत इसके बाद काफी देर तक दर्द से कराहते हुए नजर आए। चोट लगने के बाद तुरंत बाद ही फिजियो मैदान के अंदर आए और उन्होंने काफी देर तक उनसे बात की। बाद में एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी चोट का स्कैन कराया गया. गेंद लगने के बाद पंत के पैर में सूजन आ गई और खून निकलने लगा। वह पैर पर भार नहीं दे पा रहे थे।

Priya Pandey

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार को दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस…

1 month ago

शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, रांची लाया गया पार्थिव शरीर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया।…

1 month ago

IND vs ENG: ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर

भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत…

1 month ago

Saiyaara Box Office: फिल्म ‘सैयारा’ 300 करोड़ क्लब में हुई शामिल, जानिए कलेक्शन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही…

1 month ago

दिल्ली में कांग्रेस महिला सांसद से सोने की चेन लूटी, गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी

देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में एक चौंकाने वाली वारदात…

1 month ago

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर पीएम मोदी समेत दिग्गज हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 81 वर्ष के आयु में…

1 month ago