केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर पर एक ऐसा विवादित बयान दिया है जिसपर हंगामा मच गया है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव की माँ का व्यवहार उनके साथ इसलिए अलग था क्योंकि वे साँवले थे।
दरअसल सुभाष सरकार गुरुदेव द्वारा ही स्थापित विश्व भारती यूनिवर्सिटी पहुंचे थे जहाँ उन्होंने कहा कि ‘टैगोर की मां ने उनके साथ भेदभाव किया क्योंकि उनकी त्वचा का रंग गोरा नहीं था। परिवार के बाकी लोगों की तुलना में उनके रंग पर लाल रंग की आभा थी।’ उन्होंने भी दावा किया कि टैगोर की मां और कुछ अन्य रिश्तेदार उन्हें अपनी गोद में नहीं उठाते थे, क्योंकि वह सांवले थे।
मंत्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई को उन्होंने बताया कि ‘दो प्रकार गोरी त्वचा वाले लोग होते हैं। एक जो पीली आभा के साथ बहुत गोरे होते हैं। दूसरे वो जो गोरे होते हैं, लेकिन लाल आभा के साथ। टैगोर दूसरी श्रेणी में थे।’
उनकी इस टिप्पणी पर गुरुदेव के समर्थकों, प्रशंसकों और कई विपक्षी नेताओं ने विरोध जताया है। यही नहीं इस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर विद्युत चक्रवर्ती भी विरोध का शिकार हो रहे हैं क्योंकि वे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा थे।
लेकिन इनसब पर बीजेपी अपने केंद्रीय मंत्री के साथ खड़ी है। पार्टी का कहना है कि उनके मंत्री की टिप्पणी को अलग संदर्भ में लिया गया।
Türkiye'deki Durante Yüksek Oranlı Kazandıran Bahis Siteleri 2024Çevrimiçi En Ba?ar?l? Bahisçiler 2024 Sobre İyi Bahis…
लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी किया है। स्टार…
प्रभास अभिनीत साई-फाई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है।…
आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से…
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रोड शो के लिए कल्याणपुरी पहुंचीं हैं। वह…
भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जार कर दी है। इसमें 26/11 मुंबई…