यातायात माह होने के बावजूद भी नवंबर के सबसे ज्यादा हुआ यातायात नियमों का उल्लंघन

by MLP DESK
0 comment

गौतम बुद्ध नगर में यातायात माह समाप्त हो गया है। यातायात माह होने के बावजूद भी नवंबर में सबसे ज्यादा यातायात नियम टूटे हैं। पूरे साल में सिर्फ नवंबर के महीने में सबसे ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए हैं। 1 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 82,000 से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए हैं।

 

 

नवंबर का महीना यातायात माह के रूप में जाना गया है। उसके बावजूद भी नवंबर के महीने में सबसे ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए हैं। नवंबर के महीने में 632 वाहन बिना प्रदूषण, 20,912 वाहन हेलमेट और सीट बेल्ट, 12,880 नो पार्किंग और नो एंट्री, 2698 वाहन लाल बत्ती जंप और 2721 वाहन अन्य, 2375 वाहन बिना डीएल और बिना बीमा और 7710 विपरीत दिशा में चलने पर चालान काटे गए हैं।

अभी तक के रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा नवंबर के महीने में लोगों ने यातायात के नियमों का उल्लंघन किया है। इससे पहले जनवरी के महीने में 52 हजार, मार्च के महीने में 56 हजार, अप्रैल के महीने में 57 हजार और सितंबर के महीने में 52 हजार वाहनों के चालान काटे गए हैं।

About Post Author