Sudan Crisis: सूडान से 246 लोगों को लेकर मुंबई पहुंचा एयर फोर्स का विमान, यात्रियों ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ

by Priya Pandey
0 comment

गृहयुद्ध से जूझ रहे सूडान में  फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी जारी है। इसी बीच गुरुवार को  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि वायुसेना की एक फ्लाइट सूडान से 246 हिंदुस्तानी नागरिकों को लेकर मुंबई पहुंची। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल आरसीएफ के बीच आए दिन संघर्ष तेज होता जा रहा है।इसे लेकर कई यात्रियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इस बीच सूडान से भारत लौटी एक बुजुर्ग महिला यात्री ने भावुक होते हुए कहा, “भारत देश महान है। पीएम मोदी हजार साल जिएं।” वहीं एक और हिंदुस्तानी निशा मेहता ने भी पीएम मोदी का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि हम अपने देश में लौटकर बहुत खुश है।

भारतीय वायुसेना के दो परिवहन विमानों के जरिए सूडान से 256 भारतीयों को इससे पहले निकाला गया था। नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा के माध्यम से भी 278 हिंदुस्तानियों को निकाला गया था। इसके अनुसार, सूडान से अब तक निकाले गए भारतीय नागरिकों की संख्या 780 हो गई।

आपको बता दें की सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच शक्ति संघर्ष जारी है। पिछले कई दिनों से जारी लड़ाई में 400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। दोनों पक्षों के 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत होने के बाद भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिए थे। इसके बाद ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया था, लेकिन संघर्ष विराम के दौरान भी वहां हिंसा जारी रही।

About Post Author