आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में गायक समर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

by Priya Pandey
0 comment

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस जांच में लगी हुई है। इस मामले में पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने मीडिया को बताया कि शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया जा रहा है। जांच पूरी निष्पक्षता के साथ होगी। इसके लिए विशेष पुलिस टीम लगाई गई है।संतोष सिंह ने कहा की मृतका आकांक्षा की मां मधु दुबे की ओर से सारनाथ थाने में आत्महत्या के लिए दुष्पेरण की तहरीर दी गई है। इस आधार पर भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सम्बंधी संजय सिंह के खिलाफ धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

बता दें की सोमवार को मुंबई से वाराणसी आकांक्षा दुबे का शव लेने पहुंचे परिजनों ने ब्वॉयफ्रेंड भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाया है।

About Post Author